शार्ट सर्किट! अगलगी से लाखों की शराब नष्ट

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 19 जून 2018। सोमवार की देर रात करीब दस बजे जिले के गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव के लहना मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 62 हजार रुपये नगद के साथ लगभग 9 लाख रुपये का शराब अग्नि की भेंट चढ़ गया। बताया गया कि प्रतिदिन की भांति सेल्स मैन दुकान बंद कर घर चला गया था, रात में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई जिसमें दुकान की इन्वर्टर, बैटरी सहित सारी लेई पूजीं जलकल नष्ट हो गई। सेल्समैन रमेश यादव नजदीक ही मौजूद था,परन्तु जब तक वह कुछ समझते तब तक आग ने विराट रुप पकड लिया। घटना की सूचना पाते ही मैनेजर संजय यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान में आगलगी मेंं हुए नुकसान की जानकारी दुकान के मालिक पीयूष कुमार को दे दी।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply