हत्या ! खुन से लथपथ मिला युवक का शव

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) , 08 जून 2018। ताडीघाट बारा मार्ग पर रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईंतबाध पुलिया के पास आज शुक्रवार की सुबह खुन से लथपथ एक युवक के शव पाये जाने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि प्रातः टहलने वाले लोग जब उस मार्ग से जा रहे थे तभी ताडीघाट बारा मार्ग के किनारे झाड़ी में खून से लथपथ शव देख लोग सन्न रह गये। आनन फानन में इसकी सूचना थाने को दी गई। सूचना पर रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर चौधरी, सुहवल प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार पाण्डेय तथा विधिविज्ञान प्रयोगशाला की टीम सदलबल घटना स्थल पर पहुँचकर छानबीन में जूट गई। मृतक से मिले पर्स में रखे पैन कार्ड, निर्वाचन के आधार पर उसकी शिनाख्त आनन्द सिंह उर्फ बब्बन 35वर्ष पुत्र बच्चन सिंह ग्राम देवहलिया थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ के रूप में हुई। मृतक के पास मिले पहचान पत्र व फोन नंम्बर के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंज दिया है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों का मानना है कि सम्भवः उसकी हत्या अन्यत्र कर उसके शव को दूर सुनसान जगह पर फेंका गया है। वास्तविकता की टोह तथा अपराधियों की खोज में पुलिस लगी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply