श्रृंगारित वसुन्धरा हेतु वृक्षारोपण आवश्यक

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 05 जून 2018। पर्यावरण सुरक्षा आज हर मानव का दायित्व है और इसके लिए हमें सचेष्ट होने की आवश्यकता है। यदि हम अभी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। यह कहना है सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल का। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने जिलाधिकारी आवास व आसपास में आधा दर्जन पौधों का पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि बढ़ती गर्मी वायुमंडलमें बढ़ती कार्वन डाईऑक्साइड की द्योतक है और इससे बचने का एक मात्र उपाय वृक्षारोपण है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जन को वृक्षारोपण के साथ ही साथ पौधों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी होगी, तभी जाकर श्रृंगारित वसुन्धरा की कल्पना साकार होगी और पृथ्वी हरी भरी होगी और वातावरणीय उष्मीय परिवर्तन हो सकेगा। इसके लिए वृक्षारोपण कर एक पुत्र की भांति उसकी देखभाल करनी होगी और उसकी सेवा सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में वह सम्पूर्ण मानव समाज को लाभान्वित कर सके। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष थरा के वास्तविक अलंकरण हैं। प्रकृति के श्रृंगार स्वरूप वृक्ष व पौधों का संरक्षण जीवों के सुख-समृद्धि हेतु आवश्यक है। सुन्दर व सुरक्षित गाजीपुर के नव निर्माण के लिए उन्होंने सभी लोगों से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पप्पू सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, रासबिहारी राय नगर अध्यक्ष भाजपा, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, प्रभारी इओ नपा विवेक कुमार बिन्द, जेई नपा मनोज यादव, रामेश्वर तिवारी, संजय राम, संजय कटियार, राकेश त्यागी, नवनीत सिंह, कमलेश कुमार बिंद, अजय कुशवाहा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, प्रदीप पाठक, हर्षजीत सिंह, सुनील गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – के.एन.शर्मा

Visits: 45

Leave a Reply