दुर्घटना ! जलते जलते बचा गेहूँ लदा ट्रक

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) ,25 अप्रैल 2018 । क्रय विपणन केंद्र अंधऊ के समीप तेज रफ्तार ट्रक के विद्युत पोल से हुई जोरदार टक्कर में पोल टूट गया। विद्युत प्रवाहन के दौरान पोल टूटते ही ,विद्युत तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी के एफसीआई गोदाम पर गेहूँ लदे ट्रक पर गिरने से ट्रक पर लदे गेहूँ के बोरों में आग लग गई। आग लगती देख वहां मौजूद लोगों के सहयोग से तत्काल आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
घटना के संदर्भ में बताया गया कि गाजीपुर से जंगीपुर को

तेज गति से जा रही ट्रक ने आज प्रातः

सदर क्षेत्र के अंधऊ स्थित एफसीआई गोदाम के पास विद्युत पोल में टक्कर मार दी, जिससे खम्भा टूट गया और उसपर लगे तारों के आपस में रगड़ जाने से चिंगारीे निकलने लगी।

। उसी समय पास में खड़ें गेहू लदे ट्रक पर चिंगारी गिर पड़ी जिससे लगभग 20 बोरा गेहू जलकर राख हो गया। सदर क्रय विपणन के एस.एम.आई.मिथलेश सिंह के अनुसार गेहूँ लदे ट्रक में अचानक आग लगने पर लोगों ने शीघ्र काबू पा लिया जिससे बड़ी अनहोनी टल गयी।


    Views: 8

    Advertisements

    Leave a Reply