लूट ! कट्टे से आतंकित कर सर्राफा व्यवसायी से लूट

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) , 24 अप्रैल 2018। एक तरफ जहां एडीजीपी ने जिले की कानून व्यवस्था सुधारने हेतु आज ही पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक कर अपराधियों की नकेल कसने की कारर्वाई पर जोर दिया , वहीं कूछ देर बाद ही बाइक सवार लूटेरों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बाइक सवार तीन नकाबपोश लूटेरों ने बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर स्थित शशिभूषण सर्राफ को आज मंगलवार को दिनदहाड़े लूट कर चंपत हो गये भुक्तभोगी के अनुसार लगभग पौने 3 बजे तीनों लूटेरे दुकान में पहुंचे और तमंचे के बट से उस पर प्रहार कर तिजोरी की चाभी मांगी। चाभी न देने पर एक ने तिजोरी पर फायर कर दिया , फिर बदमाशों ने उसे आतंकित कर तिजोरी से 20 ग्राम चांदी समेत 4-5 अदद चांदी और इतने ही अदद सोने के आभूषणों को लूट लिया और प्लास्टिक की बोरी में आभूषण भरकर फरार हो गए। घटना की सुचना पर थानाध्यक्ष बहरियाबाद शमीम सिद्दीकी तथा बाद में एसपी सिटी व सीओ सैदपुर भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। क्षेत्रीय पुलिस घटना के तथ्यों के आधार पर छानबीन कर अपराधियों की धर पकड़ में जूटी में जुटी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply