चयन ! डिप्टी जेलर बने नवीन कुमार यादव

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल 2018।सच्ची लगन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से असम्भव को भी सम्भव बना कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसे साबित किया है जिले के गहमर क्षेत्र के भतौरा निवासी हृदयनारायण सिंह यादव के पुत्र नवीन कुमार यादव ने । यह होनहार युवक अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा डिप्टी जेलर पद पर चयनित हुआ है।नवीन के पिता हृदयनारायण सिंह यादव उ प्र पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक मुरादाबाद में कार्यरत हैं। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से जूनियर शिक्षा लेने के बाद इलाहाबाद से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट तथा बीटेक की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में नवीन इलाहाबाद रेल मंडल में सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयनित हो चंदौसी मुरादाबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंचना है।जिसके लिए वह प्रयत्नशील हैं।नवीन की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।

Visits: 25

Leave a Reply