65वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार ! मरणोंपरांत श्रीदेवी बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

नयी दिल्ली , 13 अप्रैल 2018। 65वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय फिल्मों के निर्णायक मंडल ने मरणोपरांत अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का तो अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की।ज्ञातव्य है कि विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ था और इस साल 25 फरवरी को श्रीदेवी का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। निर्णायक मंडल के प्रमुख शेखर कपूर के दस सदस्यीय पैनल में एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल रहे हैं। ये पुरस्कार आगामी 3 मई को प्रदान किये जाएंगे। निर्णायक मंडल के प्रमुख शेखर कपूर ने बताया कि असमी फिल्म ‘ विजय रॉकस्टार्स ’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और मलयाली फिल्म ‘ भयानकम ’ के लिए जयराज को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा। बंगाली फिल्म ‘ नगर कीर्तन ’ में शानदार अभिनय के लिए रिद्धी सेन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। ” न्यूटन ” को साल के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए तो एस एस राजमौली की ‘ बाहुबली : द कनक्लुजन ’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

वॉर्ड एक नजर में –
बेस्ट एक्टर – प्रोसेनजीत
बेस्ट एक्ट्रेस – श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट फिल्म – विलेज रॉकस्टार्स (असमिया भाषा)
दादा साहेब फाल्के – विनोद खन्ना
इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर – बाहुबली (द कन्क्लूजन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – दिव्या दत्ता (इरादा)
बेस्ट डायरेक्टर – जयराज
बेस्ट हिंदी फिल्म – न्यूटन
बेस्ट तेलगु फिल्म – गाजी
बेस्ट तमिल फिल्म – टू लेट
बेस्ट बंगाली फिल्म – मयूरक्षी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – हेब्बत रामाक्का
बेस्ट मलयालम फिल्म – थोंडीमुथलम दृक्शियम
बेस्ट उड़िया फिल्म – हेलो आर्सी
बेस्ट मराठी फिल्म – कच्चा लिंबू
बेस्ट गुजराती फिल्म – दह..
बेस्ट असम फिल्म – इशू
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड – अब्बास अली मोगुल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए आर रहमान (‘कात्रु वेलियिदाई’ के लिए)
बेस्ट लिरिक्स – जे एम प्रहलाद
बेस्ट कोरियोग्राफर – गणेश आचार्य

Visits: 26

Leave a Reply