असुविधा! वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे का फरमान

वाराणसी(उत्तर प्रदेश),7 मार्च 2018।पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी की सूचना के अनुसार वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु 08 मार्च को वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य 12 घंटे का मेघा ब्लाक लिया जायेगा। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा 08 मार्च को निम्नलिखित डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण,शार्ट टर्मिनेशन ,रिशेड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है।

निरस्त गाड़ियाँ :-

१. 15111 /15112 वाराणसी सिटी -छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस

२. 75104 /75103 वाराणसी सिटी – फेफना डेमू

३. 55163 /55164 औड़िहार -शाहगंज सवारी गाड़ी

४. 55133 /55134 वाराणसी सिटी -बलिया सवारी गाड़ी

रिशेड्यूल गाड़ियाँ :-

08 मार्च को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर -दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट लेट प्रस्थान करेगी।

रेगुलेटेड गाड़ियाँ :-

14018 दिल्ली – रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस,19305 इंदौर -गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस,15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ,14007 रक्सौल -दिल्ली सदभावना एक्सप्रेस ,14008दिल्ली – रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस को रनिंग के अनुसार मार्ग में रेगुलेट किया जायेगा।

संक्षिप्तीकरण गाड़ियाँ :-

१. 15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस 07 मार्च को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जं पर ही टर्मिनेट होगीतथा 08 मार्च को वाराणसी सिटी से लख़नऊ जाने वाली 15007 वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जं से ओरिजिनेट होकर रवाना होगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी -मऊ के मध्य 08 मार्च को निरस्त रहेगी।

३ . 75105 /75106 मऊ -इलाहबाद -मऊ डेमू गाड़ी मऊ के स्थान पर मण्डुआडीह में ही टर्मिनेट होगी।

४ . 55149 गोरखपुर -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और गोरखपुर एवं औड़िहार के मध्य ही संचालित होगी।

५ . 55120 वाराणसी सिटी – गोरखपुरसवारी गाड़ी वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार एवं गोरखपुर के मध्य ही संचालित होगी।

६ . 55135 आजमगढ़ – वाराणसी सिटीसवारी गाड़ी औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी औरआजमगढ़ एवं औड़िहार के मध्य ही संचालित होगी।

७ . 55136 वाराणसी सिटी – आजमगढ़ सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार से 20:15 बजे रिशेडयुल होकर औड़िहार एवं आजमगढ़ के मध्य ही संचालित होगी।

८ . 75113 /75114 भटनी – वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 06 मार्च से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी -सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं भटनी-सारनाथ -भटनी के मध्य चलेगी।

९ . 55131 /55132 छपरा – वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया – छपरा मध्य ही चलेगी।

Visits: 43

Leave a Reply