पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2026
पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1947
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
नक्षत्र रोहिणी
वार रविवार
योग वृद्धि
सूर्योदय 05:13
सूर्यास्त 18:50
चन्द्रमा वृष
राहुकाल 71:34 – 19:16
अभिजीत मुहूर्त 11:58 – 12:53
आज का राशिफल …………
मेष – व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों से संपर्क लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
वृषभ – नई योजना की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक तनाव दूर होगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
मिथुन – आज दिन में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद समय आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क – आज दिन भर प्रसन्नता बनी रहेगी और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। इसके बाद मानसिक तनाव या पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। धैर्य और संयम से कार्य करें।
सिंह – मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। नई योजनाएँ सफल होंगी, उत्तरदायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे तथा सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
कन्या – आज शाम तक मानसिक तनाव रह सकता है। इसके बाद व्यापार और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
तुला – आज सफलता, भौतिक सुख और उन्नति के योग हैं। इसके बाद आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
वृश्चिक – अपने निर्णयों पर भरोसा रखें। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा सम्मान मिलेगा।
धनु – इच्छाशक्ति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उलझनों से राहत मिलेगी तथा नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मकर – आज शाम तक कुछ परेशानियाँ बनी रह सकती हैं। इसके बाद समय अनुकूल होगा। नई उपलब्धियाँ मिलेंगी, उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
कुम्भ – आज समय शुभ रहेगा। आपकी आशाएँ पूरी होंगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी तथा आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन – आज शाम तक समय अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मनोकामनाएँ पूर्ण होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा तथा आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
Views: 36








