ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से फौजी घायल

गाजीपुर। भटनी वाराणसी रेल मार्ग पर सादात रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर प्लेटफार्म व रेल लाइन के बीच गिरने से सादात के निकटवर्ती गांव दौलतनगर निवासी फौजी गुलाब पाल जख्मी हो गये। अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन से खुल ही रही ट्रेन को रुकवाकर उन्हें जख्मी हालत में बाहर निकाला गया।


        मिली जानकारी के अनुसार फौजी गुलाब पाल (48 वर्ष) की तैनाती श्री नगर में है और वर्तमान समय में वह छुट्टी पर घर आये थे। अपनी पुत्री के साथ वह वाराणसी जाने के लिए वह सादात रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पैसेंजर ट्रेन में  चढ़ते समय वह अंसतुलित होकर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में नीचे गिर गये। उस समय ट्रेन अभी खुल ही रही थी जिससे वे पहियों के नीचे आने से बच गए। लोगों का शोर सुनकर ट्रेन रुक गई। घायल गुलाब पाल को बाहर निकाला गया। उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें लगी थीं। घटना की सूचना पर उनके परिजन उन्हें लैकर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेन्टर ले गये। 

Views: 43

Advertisements

Leave a Reply