सादात की टीम वाराणसी की टीम पर रही भारी

मेजबान टीम ने 66 रन से जीता मुकाबला 


गाजीपुर। समता इंटर कालेज सादात के खेल मैदान पर रविवार को आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच में मेजबान सादात की टीम ने 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाया। जवाब में वाराणसी की टीम 22.4 ओवर में 168 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई, जिसके चलते मेजबान टीम ने 66 रन से जीत दर्ज किया। 

          टीम के खिलाड़ी अभिषेक चौरसिया ने 27 गेंद पर 48 और आदित्य मोदनवाल ने 26 गेंद पर 40 रन बनाया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान सन्नी और उपजेता टीम के कप्तान ध्रुव को ट्राफी प्रदान किया। 

Views: 19


Leave a Reply