दो बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

एसएसबी की महिला जवान के पति ने पत्नी पर लगाया बेवफाई का आरोप 


महराजगंज। जनपद के नौतनवा क्षेत्र में रविवार की सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महिला जवान के पति ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद स्वयं फांसी पर लटक कर जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

        बताया गया कि महिला जवान वंदना (35 वर्ष) एसएसबी की 66वीं वाहिनी में तैनात है और नौतनवा के गांधीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती। मृतक परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर क्षेत्र का निवासी था। रविवार सुबह करीब सात बजे जब मकान में नीचे रहने वाले किराएदार ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो वह ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसने महिला जवान बंदना को फोन कर जानकारी दी। सूचना पाकर बंदना ड्यूटी से घर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की परन्तु अंदर से कोई आवाज न मिलने पर लोग दरवाजा तोड़ अन्दर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। वहां बंदना के चार वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीया पुत्री का शव रस्सी के सहारे खिड़की से लटका हुआ था जबकि उनके पति का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। चर्चा रही कि मृतक ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को अपनी मौत का कारण बताया था। घटना को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

      घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद का मामला बताया। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

Views: 32

Advertisements

Leave a Reply