मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवेदन देकर मुकदमें में फंसाने पर कार्रवाई की मांग
गाजीपुर। विपक्षी द्वारा अपनी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए प्रद्युम्न कुमार राय पुत्र राम नाथ राय ग्राम शिशुआपार,थाना सादात, जिला गाजीपुर ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर आवेदन देकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि उनकी शादी ग्राम कटयाँ थाना सादात जनपद गाज़ीपुर के गोरख नाथ राय पुत्र स्व रामेश्वर राय के बीच वाली पुत्री सुधा राय से दिनांक 6जून 1991 में हुई थी। हमारे ससुर का कोई पुत्र नहीं है, उनकी तीन पुत्रीयां हैं। बड़ी पुत्री उषा राय की शादी ग्राम चिरकिहीट थाना लालगंज जनपद गाज़ीपुर में हुई है। गोरख नाथ राय अपनी जमीन तीनों बहनों में बांट दिया है। उषा राय मायके में अपने देवर के लड़के के साथ रहती है।मुझे एवं मेरे पुत्र आदर्श राय एवं अन्य रिस्तेदारों को फ़साने के लिए उसने सादात थाने में हमारे विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि उस दिन दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को मैं बुआ के पुत्र श्याममिलन राय की तेरही (श्राद्ध )में ग्राम कमथरी थाना सरसेना जिला मऊ गया था एवं वहां से मैं अपने घर आया था। करीब एक घंटे बाद थाना सादात पुलिस मेरे आवास पर आई एवं मुझसे बोली कि आप ने कटयाँ में गोली मारी है। मेरे द्वारा बताया गया कि आप हमारे घर पर लगे सी सी टीवी कैमरा से जाँच कर सकते हैं। मैं पुलिस के कहने पर अपने पुत्र के साथ थाने पर गया एवं पुलिस जाँच में सहयोग किया चिकित्साकीय जाँच एवं फॉरेन्सिस जाँच में भी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बेवजह फसाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Views: 112









