पंचांग व राशिफल – 25 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 25 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
वार सोमवार
योग गण्ड
सूर्योदय 06:21
सूर्यास्त 17:05
चन्द्रमा मकर
राहुकाल 14:41 – 15:59
अभिजीत मुहूर्त 11:43 – 12:25
आज का राशिफल ……………………..
मेष
आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पुराने रुके काम करने के लिए समय अनुकूल है। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
वृषभ
आज परिवार में चल रही गलतफहमी दूर करें। परिस्थितियों से समझौता कर संबंधों में मधुरता लायें। जल्दबाजी छोड़ विवेक और धैर्य से काम करें, लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।
मिथुन
आज परिस्थितियां अनुकूल होंगी। पुराने संबंधों से लाभ के अवसर मिलेंगे। लेनदेन से बच्चे और आर्थिक स्थिति को संतुलित रखें। आपकी सार्थक बातें लोगों को प्रभावित करेंगी और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होंगी।
कर्क
आज मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मधुर और मजाकिया स्वभाव लोगों को पसंद आएगा। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता होगी और पारिवारिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।
सिंह
आज का दिन छात्रों के लिए विशेष उपयोगी है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। नए कार्य प्रारंभ करने में पारिवारिक समर्थन जरूरी होगा। मातृ पक्ष से लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्च से बचें। धर्म कर्म में आस्था रहेगी।
कन्या
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने सम्बन्धों मजबूत होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। जरुरी फैसला सोच समझ कर लें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। धर्म कर्म में आस्था के लाभदायक परिणाम मिलेंगे।
तुला
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सभी कार्य समय से पूरे होंगे। कार्य के साथ ही परिवार को भी समय देना आवश्यक है। कार्य के दौरान स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है।
वृश्चिक
आज दिन मिश्रित फलकारी है। आज अधूरे कार्य पूरे होने के प्रबल योग हैं। शाम को परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा। आज नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है। अनावश्यक खर्चे से बचें।
धनु
आज समाज में आपकी चर्चा होगी। आपके कार्यों से लोग प्रभावित रहेंगे। दूसरों के भावनाओं की कद्र करें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती रहेगी। वृद्धों को समय देना हितकर रहेगा। आस्तीन के सांपों से बचें।
मकर
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। नए कार्य स्वविवेक से सोच समझ कर करें। कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है उसे समझदारी से दूर करें।
कुम्भ
आज पुरानी गलतफहमियां खत्म करने का समय है। गोपनीय कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। समय के अनुसार खुशखबरी के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मान सम्मान मिलेगा।
मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। पुरानी बात को लेकर वरिष्टों से मतभेद होने की सम्भावना है। कार्य में जल्दबाजी से बचें अन्यथा नुकसान पहुंच सकता है। सोच समझकर किए गए कार्यों के बाद स्थिति सामान्य रहेगी।
Views: 26








