पंचांग व राशिफल – 24 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 24 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
वार सोमवार
योग शुल
सूर्योदय 06:20
सूर्यास्त 17:05
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 08:08 – 09:27
अभिजीत मुहूर्त 11:43 – 12:25
राशिफल …………..
मेष
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुस्ती और उदासी का भाव बना रहेगा। शरीर में स्फूर्ति न होने से किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। परेशानी बढ़ेगी। कार्य करते समय सावधानी बरतें।
वृष
आज का दिन शुभकारी रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपकी प्रतिभा की चर्चा होगी। चुनौतीपूर्ण कार्य करने होंगे। आर्थिक व्यवधान समाप्त होंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी।
मिथुन
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जो कुछ भी बोले सोच समझकर बोलें। विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाने से मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क
आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। व्यावसायिक लाभ के योग बने हैं। कार्य के प्रति सतर्क रहे और जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहे। कार्य की अधिकता से मानसिक दबाव रहेगा। परिवार के प्रति सतर्क रहें।
सिंह
आज का दिन अत्यंत शुभ रहने के योग हैं। प्रति स्पर्धा की भावना से काम करने से लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति शुभ दिन होने के बावजूद अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। मधुर वाणी के साथ संयम रखें।
कन्या
आज कार्य में तेजी रहेगी।लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने से लाभ के अवसर बनेंगे। व्यवसायिक व्यवस्था आपके अनुरूप होगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। स्वविवेक हितकर रहेगा।
तुला
आज कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी जानकारी रखें। अधूरे ज्ञान से किए गए कार्य हानिकारक होंगे। परिवार को समय देना होगा। काम की अधिकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
वृश्चिक
आज का दिन मेहनत से भरपूर रहेगा। कल की अधिकता से तनाव और थकान महसूस होगा। मेहनत सफल होगी और उसका लाभ प्राप्त होगा। वरिष्ठ जनों से मतभेद की संभावना है। अनावश्यक विवाद से बचना आवश्यक है। कठिन परिश्रम से धन प्राप्त होगा।
धनु
आज परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नए लोगों के संपर्क से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतिकूल परिस्थितियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
मकर
आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यस्तता से तनाव में रहेंगे। अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। सहयोगियों का सहयोग न मिलने से दुविधा बनी रहेगी। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कुंभ
आज परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेंगी। सहयोगियों का संपर्क मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ लोगों की राय लाभकारी होगी। मधुर भाषा के साथ अपनी बातों को कम शब्दों में पूरा करें। विरोधियों से सतर्क रहें।
मीन
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाएं । तकनीकी क्षमता का विकास होगा। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। सहयोगी और परिवार पर ध्यान दें। सामाजिक क्रियाकलापों में रुचि रहेगी।
Views: 69






