गंदे पानी की निकासी न होने से नगरवासी परेशान 

गाज़ीपुर। नगर पंचायत सादात के अनेकों वार्डों के नागरिक जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नं गंगा124 डी को लेकर निर्माणाधीन नाला के चलते पिछले करीब तीन महीनों से घरों से निकला गंदा पानी जगह जगह नाली में ही जाम होकर सड़ रहा है। कई वार्डों के लोग इस गंदे जलजमाव और सीलन की समस्या से त्रस्त हैं।


    नगर पंचायत सादात के पूर्वी छोर, रेलवे स्टेशन रोड, रघुबंश चौराहा, बस स्टैंड के पास नालियों में महीनों से एकत्रित गंदा पानी और कूड़ा कचरा सड़ने से दुर्गंध और संक्रमण फैल रहा है। भयंकर सड़न और बदबू से व्यवसायियों और आम नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। वहीं इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे विकट स्थिति बाजार के पश्चिमी छोर पर बनी हुई है, जहां गंदे पानी की सड़न से वहां की स्थिति दयनीय बनी हुई है। 

       इस समस्या से निजात दिलाने की मांग पर चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही मोटर पम्प के जरिए नालियों में जगह जगह एकत्रित गंदे पानी को साफ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएच पर बन रहे नाला निर्माण का कार्य पूरा होने पर नगरवासियों के घरों से निकलने वाले पानी को इसमें गिराए जाने की व्यवस्था कराकर जलनिकास की समस्या दूर कराई जाएगी।

Views: 115

Advertisements

Leave a Reply