गंगा नदी में कूदी दो में से एक युवती को पुलिस ने बचाया 

गाजीपुर। शुक्रवार की दोपहर में चंदौली जिले की दो चचेरी बहनों ने गंगा नदी में छलांग लगा ली। उसमें से एक युवती को सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदी से बचाकर सकुशल अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई।


            बताते चलें कि शुक्रवार को दोपहर करीब ग्यारह बजे सैदपुर-चंदौली गंगा पुल से दो युवतियों के कूदने की सूचना सैदपुर कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय नाविकों की मदद से एक युवती को जीवित निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर में इलाज हेतु पहुंचाया गया। गंगा नदी से जीवित निकाली गई युवती का नाम चंचल यादव पुत्री सुरेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मोलनापुर थाना बलुआ/चहनियां जनपद चंदौली है। रेस्क्यू में सबसे अहम भूमिका सैदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय ने निभाई, जिन्होंने उस युवती को गम्भीर अवस्था में गोद में उठाकर सैदपुर सीएचसी पहुँचाया। उनके इस सराहनीय कार्य से जहां उस  युवती की जान बची, वहीं उनका कार्य मानवता की मिसाल भी बन गया।

       इसके साथ नदी में कूदी दूसरी युवती सोनी यादव पुत्री रमेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मोलनापुर थाना चहनियां जनपद चंदौली की नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया। मृतका के सम्बन्ध मे नियमानुसार  विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 243

Advertisements

Leave a Reply