डॉ. विजयानन्द को मिलेगा मध्य प्रदेश सरकार का अखिल भारतीय पुरस्कार
गाजीपुर। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को एक लाख रुपए का अटल बिहारी वाजपेयी अखिल भारतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिले के मनिहारी क्षेत्र के बखरा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को यह पुरस्कार हिंदुस्तानी एकेडेमी से प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘ कोरोना तथा अन्य कविताएं ‘ पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया जाएगा। यह जानकारी अकादमी के निदेशक विकास दवे जी ने दी है। बताते चलें कि हिंदुस्तानी अकादमी का दो लाख रुपए का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान उन्हें 2019 में प्राप्त हो चुका है।
वैश्विक हिंदी महासभा, अखिल भारतीय हिंदी परिषद, के जूड़े साहित्यकारों, पदाधिकारियों तथा बुद्धिजीवियों ने उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
ज्ञात हो कि विजयानन्द विभिन्न संस्थाओं में सचिव,महामंत्री,निदेशक- रिसर्च फाउंडेशन, सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्तविश्वविद्यालय, नई दिल्ली,का०अध्यक्ष- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज, अध्यक्ष -काशी प्रांत,राष्ट्रीय अध्यक्ष-विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा हिन्दी साहित्य की लगभग सभी विधाओं में 54 मौलिक, अनुदित,संपादित कुल 85 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
उन्होंने ‘ वैश्विक साहित्य ‘ त्रैमासिक का लगभग १० वर्षों तक लगातार संपादन किया है। अमेरिका के रामकाव्य पीयूष, कृष्णकाव्य पीयूष सहित, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया,जापान सिंगापुर , मारीशस , मलेशिया, फिजी आदि अनेक देशों के काव्य संग्रहों,पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं।
भारत के कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर एम.फिल, पीएचडी का शोध कार्य हो चुका/ चल रहा है। सन् 2001 में अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट ने इन्हें अपने रिसर्च बोर्ड का सलाहकार बनाया था।जिस पद पर रहकर इन्होंने कई वर्षों तक सराहनीय कार्य किया है। वर्तमान में वे वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
Views: 47