सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता घायल 

गाज़ीपुर। जिला सिविल बार के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आल्टो कार से आज़मगढ़ जाते समय बुलेरो की टक्कर से जख्मी हो गये। यह दुर्घटना आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में हुई। इस टक्कर मे उनकी इनोवा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी औरउनके सिर में तीव्र चोट लगी। वहीं उनकी पत्नी को भी हलकी चोट लगी‌। घटना के बाद डायल 112 की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद इनोवा चालक तेजी से फरार हो गया। टक्कर मारने वाले इनोवा का नम्बर यूपी 65 इएफ 6205 था। घायल अधिवक्ता ने दुर्घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को पंजीकृत डाक द्वारा भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply