नहीं रहे संगीतज्ञ रेवती प्रसाद श्रीवास्तव
गाजीपुर। संगीत का जादू बिखेरने वाले रेवती प्रसाद श्रीवास्तव 82वर्ष की अवस्था में बुधवार को नश्वर शरीर को त्याग दिया। वेलफेयर क्लब के संस्थापक सुधांशु शिखर के पिता रेवती प्रसाद श्रीवास्तव परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे थे। गंगावे काफी समय से अस्वस्थ थे और लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गत बुधवार को उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
वह काशी संगीत घराना से सम्बंधित रहे। नगरी नाट्य मण्डली का स्टेज प्ले अकेला शहर काफ़ी सराहनीय रहा। लता मंगेशकर तथा मुकेश जी के स्टेज शो में हारमोनियम, पियानो व एकॉर्डियन पर साझीदारी निभाई। उन्होंने अपने संगीतकार जीवन की शुरुवात कमला सर्कस में म्यूजिशियन के रूप में की। उन्हें 1962 में आल इंडिया रेडियो से अवार्ड प्राप्त हुआ था। जनपद गाज़ीपुर में 80 के दशक में आर्केस्ट्रा का शुरुआत ब्लू ब्वायज आर्केस्ट्रा ग्रुप में किया था। 1990 में जिले के सुहासिनी थियेटर में हुए चैताली नाइट के प्रमुख सूत्रधार रहे। उनके निधन से वेलफेयर क्लब परिवार सहित संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। वेलफेयर क्लब के पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, जनपद गवर्नर पवन पांडेय, प्रभारी सचिव रामनाथ कुशवाहा, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, खेल प्रभारी विनोद मिश्रा, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Views: 58









