स्टेपनी बदलते समय चालक को ट्रक ने रौंदा

वाराणसी। लबे रोड पिक अप का ब्रस्ट टायर बदलना चालक को महंगा पड़ गया। टायर बदलते समय ही एक ट्रक ने पिक अप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिक अप डिवाइडर पर जा चढ़ा और अनियंत्रित ट्रक ने चालक को रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।


       बताया गया कि दिल्ली प्रांत के फरीदाबाद के डबुआ निवासी रामप्रसाद कोहरी माहौर पुत्र स्व.बाबूलाल उम्र 40 वर्ष अपने साले गेंदालाल उर्फ संजू निवासी फुटारोड़ बिस्तार बदरपुर बार्डर नई दिल्ली के साथ दिल्ली से पिकअप संख्या एच आर 38/ ए बी 7329 पर मशीनरी का पार्ट लादकर झारखंड जा रहे थे। उसी दौरान गुरुवार की दोपहर पिकअप के दाहिने साइड का अगला पहिया मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी गांव के सामने हाईवे पर बर्स्ट कर गया। मजबूरन चालक सड़क पर ही टायर बदलने लगा। उसी दौरान पिछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में धक्का मारते हुए चालक को रौंद दिया जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से पिकअप हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ गया।

   मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। दुर्घटना की सूचना पर  चौकी प्रभारी खजुरी रविकांत चौहान नसदल बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर, चालक बिहार राज्य के गया जिले के शेरघाटी निवासी दलील खान को हिरासत में ले लिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply