सर्पदंश से युवक की मौत,घर में मचा कोहराम

गाजीपुर। खेत में काम करते समय युवक सर्प दंश का शिकार हो गया। यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सोमवार की शाम घटी।                  
     बताया गया है कि विशुनपुरा गांव निवासी चालीस वर्षीय नंदलाल राजभर देर शाम अपने मकई के खेत में भुट्टा तोड़ रहा था,तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया।
     सर्प को देखकर नंदलाल चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो नन्दलाल ने सर्पदंश की बात बताई। यह सुनकर परिजन उसे अमवा के सती माई मन्दिर ले गये।
वहां कोई लाभ न होता देखकर फिर उसे मऊ
चिकित्सालय ले गये जहां इलाज के दरम्यान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी इसरावती सहित उनकी सन्तान संतोष, पप्पू, राजा, रेखा, गुड्डू की चीख से माहौल गमगीन हो गया।
    ग्राम प्रधान हरिशंकर चौहान, लेखपाल जोखन राम, भाजपा नेता अशोक यादव, सुरेंद्र यादव आदि लोग नन्दलाल की आकस्मिक मौत पर मुआवजा के लिए शव लेकर थाना पहुंचे। जहां आवश्यक कारर्वाई पूर्ण की गयी।


Views: 7


Leave a Reply