निधन!नहीं रहे माकपा नेता व पूर्व मंत्री चक्रवर्ती

कोलकाता ( प.बंगाल), 16 जून 2018 । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री 85 वर्षीय सत्य साधन चक्रवर्ती का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह 1980 में दक्षिण कोलकाता लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। चक्रवर्ती ने 1991 में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी और उन्हें राज्य का उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। वह 2006 तक उच्च शिक्षा मंत्री रहे। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है ।उनके परिवार में उनकी एक पुत्री है ।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply