एकता, आकांक्षा और स्तुति पाण्डेय रहीं अव्वल
गाजीपुर। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत स्वर्गीय आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बाजी मारी है।
वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर की एकता कुशवाहा
प्रथम, एमजीआरपी पब्लिक स्कूल की रिया राय
तथा सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज की अफीफा आरिफ अली ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा संत कबीर पब्लिक स्कूल की दिव्या यादव तथा राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर की अंशिका यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सेंट जॉन्स स्कूल की रागिनी यादव, शाह फैज पब्लिक स्कूल के मेहजमीन फातिमा तथा मुद्दसिर अहमद का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर की आकांक्षा प्रजापति तथा मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर की सुहाना सिंह संयुक्त रूप से प्रथम, लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की महिमा यादव तथा एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर की कविता प्रजापति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की जाह्नवी सिंह, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद के वैष्णवी सिंह तथा सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल के राशिका राज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर की साइमा, स्कॉलर्स एकेडमी से आराध्या सिंह, राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर से मुस्कान यादव का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की स्तुति पाण्डेय प्रथम, रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज की सिमरन वर्मा द्वितीय तथा साक्षी विद्यापति तृतीय स्थान पर रहे जबकि सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज के अन्नू यादव, संत कबीर पब्लिक स्कूल की सोपनली गुप्ता, कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर की मानवी मौर्या को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि सभी पुरस्कारों का वितरण क्लब द्वारा आयोजित होने वाले 29वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, ऑडिटर डॉ जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडेय, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 22









