हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
गाजीपुर। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज सत्र 2026 की आधिकारिक घोषणा की गयी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज 2026 हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेवसाइटhttps://www.hajcommittee.gov.in व हज सुविधा ऐप पर 31 जुलाई तक हज ई-सुविधा केन्द्र मदरसा अजीमिया इस्लामिया काजीमंडी गाजीपुर, में निःशुल्क कर सकते हैं। हज की आवश्यक तैयारियों हेतु आवश्यक दस्तावेजो में पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए, हस्तलिखित मान्य नहीं होगा तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 31.07.2025 या उससे पूर्व का हो, जिसकी वैधता तिथि 31.12.2026 तक होना अनिवार्य है। हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतू आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सीटे उपलब्ध है एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है, तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालो हेतु केवल सात उड़ान स्थल निर्धारित है। (अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई) सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्तें हज 2025 की भांति ही रहेगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवेदनकर्ता को अपलोड करनी होगी। विस्तृत दिशा-निर्देश हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइटhttps://www.hajcommittee.gov.in व उ0प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाइटhttps://www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने हज सत्र 2025 हेतु लखनऊ हवाई अड्डे से जाने वाले हज यात्रियों से रू0 3,37,350/-व दिल्ली से 3,27,400/-की धनराशि कुल हज खर्च के रूप में जमा करायी गयी थी। हज 2026 हेतु अधिकतम 05 लोग एक साथ आवेदन कर सकते है परन्तु सभी आवेदनकर्ता एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाईल नम्बर अंकित करना आवश्यक होगा। बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्षो व 65़ की महिलायें भी आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त फार्म का प्रिन्ट आउट डाउन लोड करना होगा एवं उसे उ0प्र0 राज्य हज समिति को उपलब्ध कराना होगा।
Views: 52







