वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी की ग्यारह बाइक व दो अवैध असलहे बरामद
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार को अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिल व दो देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
अपराधियों की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिट्टू कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी ग्राम बहलीपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, नफीस अंसारी पुत्र पप्पू अंसारी (मिस्त्री) निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर एवं रवि कुमार बिन्द पुत्र सिंहासन बिन्द निवासी ग्राम चकिया थाना सुहवल जनपद गाजीपुर रहे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व अभियुक्त बिट्टू कुमार से एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस व अभियुक्त रवि बिन्द से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग योजना बनाकर गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। सुरक्षा के लिये तमंचा भी रखते हैं। हमने कई मोटर साइकिलों की चोरी किया है और मोटर साइकिलों को बेचकर अपना खर्च चलाते हैं। इसके साथ ही अभियुक्तों द्वारा चोरी की अन्य नौ मोटर साइकिल अंधऊ हवाईपट्टी के पास के भिन्न भिन्न स्थान से बरामद कराया। इसके सम्बन्ध मे थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
प्राप्त मोटर साइकिलों में स्प्लेन्डर प्लस काले रंग की बिना नम्बर, चेचिस नम्बर एमबीएल एच ए आर 077एच एच के 36949,एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की बिना नम्बर, चेचिस नम्बर एमबीएल एच ए डब्लू 120एल एच एल 50074, एक हीरो लिवो रंग लाल नम्बर प्लेट, यूपी 25सीजे 7342, चेचिस नं0 एम ई 4जेसी 713एफजीटी 034714,एक एचएफ डीलक्स नं.प्लेट पर बी आर 44 जे 4154, चेचिस नं0 एमबीएल एच ए आर 238H9एम 18387,एक स्पलेन्डर प्लस जिसके नम्बर प्लेट यूपी 61ए आर 8080, एक सुजुकी नं. यूपी 65सी एफ 8668, चेचिस नं0 एमबी 8एनजी 4 बीएडीएफ 814717, एक प्लैटिना चेचिस नम्बर घिसा हुआ इंजन नं0 डीयूयूबीएसडी 84574,एक स्पलेन्डर प्लस चेचिस नं0 07एफ 16 एफ 04697,एक बजाज पल्सर बिना नम्बर प्लेट काले रंग का जिसके चेचिस नं0 एमडी 2ए 11सीजेड 5 जीआरजी 32027, एक स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की जिसका चेचिस नं0 एमबीएल एच ए डब्लू 115एम एच जी 11775 व एक स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की जिसका चेचिस नं.एमबीएल एच ए डब्लू 115एम एच जी 11775 हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में दीन दयाल पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 283









