कांग्रेस ने सदैव छलने का काम किया – नीलकंठ तिवारी

भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया 72 वां बलिदान दिवस


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

      संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वाराणसी के विधायक एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नीलकंठ तिवारी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की। जनसंघ की स्थापना किसी की प्रतिक्रिया नहीं बल्कि राष्टृ को परमवैभव पर स्थापित करने के लिए किया गया, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी जनसंघ के स्थापना के सभी उद्देश्यों को पूर्ण कर रही है। 

       कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद से ही कांग्रेस ने देश व देशवासियों को सदैव छलने का काम किया। उन्होंने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मे परमिट व्यवस्था को नकारते हुए कश्मीर मे धारा 370 का पुरजोर विरोध किया जो  भाजपा नेतृत्व की सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाप्त कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।

         क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि शरीर के भले ही अनगिनत टुकडे हो जाए लेकिन देश को खंडित नहीं रहने दूंगा ऐसी महान सोच और उस सोच के प्रति तमाम पदों को ठुकरा कर आजीवन संघर्षरत डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के त्याग, तपस्या और बलिदान को शत-शत नमन है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के विभाजन और उस विभाजन के खौफनाक मंजर से व्यथित दूरदृष्टा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन संघ नेता अटल बिहारी वाजपेई को भविष्य में प्रधानमंत्री बनने  और पूरे के पूरे कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बने रहने की भविष्यवाणी की थी। जो साकार हो रहा है,उन्होंने कहा कि चरित्र के निर्माण में कर्म की प्रधानता तथा आत्मा की आवाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कर्म प्रधान राष्ट्रनायक को नमन है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

         इससे पहले मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने गोराबाजार स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर पार्क में आम,नींबू आदि का वृक्ष लगाया।

       कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बृजेंद्र राय, भानु प्रताप सिंह, पारस नाथ राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुनीता सिंह, रमेश सिंह पप्पू , रामराज बनवासी, राम नरेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

,अइस अवसर पर राजेश राजभर,अवधेश राजभर, जितेन्द्र नाथ पांडेय,संकटा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, शैलेश राम, अनिल राजभर, अखिलेश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, सरोज मिश्रा, किरण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेकार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। ‌

Views: 130

Advertisements

Leave a Reply