हत्या की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार
गाजीपुर। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर, दबिश देकर हत्या की साजिश की नामजद अभियुक्ता ऊषा देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता ऊषा देवी (50वर्ष) पत्नी शिवजी गिरी क्षेत्र के ग्राम डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर की निवासी है। ऊषा देवी पर सुनियोजित हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोप का मुकदमा दर्ज कराया गया था गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 233
Advertisements







