ग्रामवासी को टक्कर मार स्कार्पियो पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

गाजीपुर। बिहार राज्य से श्रद्धालु को लेकर स्कार्पियो वाहन नंबर बीआर 01एच जेड 6520 चालक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दाहिनी तरफ खड़े व्यक्ति को टक्कर मारते हुए आगे एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा रविवार 23 फरवरी को सुबह करीब सवा छह बजे जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसंडी चट्टी के पास हुआ।


      अनियंत्रित वाहन के धक्के से सड़क के दाहिने खड़े व्यक्ति संदीप राम पुत्र राम प्रताप राम निवासी सुसंडी थाना नोनहरा गाजीपुर की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं उसके करीब पांच मीटर आगे पेड़ से टकराने से वाहन में बैठे नौ व्यक्तियों में से पांच लोग घायल हो गये। 

     घायलों में राधा देवी पत्नी सुरेश चंद, सुचित्रा देवी पत्नी स्व गौतम प्रसाद, सोनी कुमारी पत्नी अमित सिंह, मंजू वर्मा पत्नी सुभाष चंद्र तथा आशिद सिन्हा पुत्र गौतम समस्त निवासीगण पटना बिहार रहे। सभी घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्‍यक्ष नोनहरा ने बताया कि मृतक के संबंध में तहरीर प्राप्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Views: 4


Leave a Reply