केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो 29 मई को
गाजीपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को गाज़ीपुर में होंगे। वे लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में अपरान्ह समय शहर में आयोजित रोड शो करेंगे।
गाजीपुर नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि अमित शाह सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अमित शाह जी पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा। बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Views: 6









