गाज़ीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक बने कौस्तुभ कुमार सिंह 

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 संख्या-1684/15-6-2023-4 (3) / 2023 लखनऊः दिनांक 20 अक्टूबर 2023 द्वारा उ०प्र० शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क श्रेणी के चार अधिकारियों को प्रोन्नत जिला विद्यालय निरीक्षक / समकक्ष स्तर के अधिकारियों के रूप में उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान से नये स्थान पर स्थानांतरित किया है। विशेष सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी सूची के अनुसार, संजीव कुमार सिंह सहायक शिक्षा निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण लखनऊ को सहायक निदेशक, समग्र शिक्षा ( माध्यमिक) लखनऊ,  शिव पूजन द्विवेदी सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतापगढ को जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर, कौस्तुभ कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज को जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर तथा श्रीमती ऐश्वर्य लक्ष्मी जायसवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्वतन पर नवीन तैनाती दी गयी है।

    विशेष सचिव आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बिना, तत्काल नवीन तैनाती के पद का कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया है। देखें सूची….

Views: 408

Leave a Reply