होली के रंग में सराबोर हो गए दिव्यांगजन

गोरखपुर। सीआरसी गोरखपुर में दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। होली मिलन समारोह में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के साथ-साथ दिव्यांगजनों ने नृत्य और संगीत किया। एक अन्य कार्यक्रम में महिला राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत योगा तथा ध्यान जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में धर्मेंद्र प्रजापति ने अपनी विशेषज्ञता दी। इस कार्यक्रम में सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वुमेन की बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के सहायक प्राध्यापक अमर सिंह एवं स्वाति मिश्रा तथा समाज सेविका सुधा मोदी और सुनीता बरनवाल आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार ने किया। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर नीरज मधुकर ने सभी को राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी।

Views: 25

Leave a Reply