रेलवे! रेलवे सुरक्षा बल अब बना भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा

नयी दिल्ली,31 दिसंबर 2019। रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया है। कल सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप ए का दर्जा प्रदान करते हुए इसका नाम बदल दिया है।
आदेश में कहा गया है, ‘‘ माननीय अदालत के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय के मद्देनजर आरपीएफ को संगठित समूह ए (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है और सूचित किया जाता है कि आरपीएफ को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के तौर पर जाना जाएगा।’’


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply