पंचांग व राशिफल 29 दिसंबर 2019

पंचांग व राशिफल 29 दिसंबर 2019
पंचांग
माह – पौष
तिथि – तृतीया – 12:17:43 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – रविवार
नक्षत्र – श्रवण – 20:30:12 तक
सूर्योदय – 07:12:51
सूर्यास्त – 17:33:11
चंद्रोदय – 09:39:00
चन्द्रास्त – 20:30:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:10:28 से 16:51:49 तक
कुलिक – 16:10:28 से 16:51:49 तक
कंटक – 10:39:38 से 11:20:59 तक
राहुकाल – 16:15:38 से 17:33:10 तक
कालवेला – 12:02:20 से 12:43:42 तक
यमघण्ट – 13:25:03 से 14:06:24 तक
यमगण्ड – 12:23:01 से 13:40:33 तक
गुलिक काल – 14:58:06 से 16:15:38 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 08:34 से 09:50
लाभ – 09:50 से 11:07
अमृत – 11:07 से 12:23
शुभ – 13:39 से 14:56

राशिफल
मेष
आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारण करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है।स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा।

वृषभ
आज नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएँगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएँ व व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन
क्रोध की भावना को संयम में रखें अन्यथा अनिष्टकर की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारो से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कर्क
मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी हताशा हो सकती है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या
आज के दिन कलह और अनावश्यक चर्चा से दूर रहें।आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएँ आएँगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है।

तुला
आपके लिए समय शुभ है, मन में संवेदनशीलता रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव और मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ विवाद के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक
आज आप प्रसन्नता के साथ नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा।

धनु
आप का दिन मिश्र फलदायी है।असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव से बचें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी।

मकर
आज आप के प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें।

कुम्भ
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूँजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

मीन
आज पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास- पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

Visits: 72

Leave a Reply