पंचांग व राशिफल 25 दिसंबर 2019

पंचांग व राशिफल 25 दिसंबर 2019
पंचांग
माह – पौष
तिथि – चतुर्दशी – 11:19:46 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – बुधवार
नक्षत्र – ज्येष्ठा – 16:41:51 तक
सूर्योदय – 07:11:18
सूर्यास्त – 17:30:46
चंद्रोदय – 31:07:00
चन्द्रास्त – 16:48:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:00:23 से 12:41:41 तक
राहुकाल – 12:21:02 से 13:38:28 तक
कालवेला – 12:21:02 से 13:38:28 तक
गुलिक काल – 11:03:36 से 12:21:02 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 07:16 से 08:32
अमृत – 08:32 से 09:48
शुभ – 11:05 से 12:21
चर – 14:54 से 16:10
लाभ – 16:10 से 17:26

राशिफल
मेष
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यकर्म में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृषभ
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।

मिथुन
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग संभव है।

कर्क
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

सिंह
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

कन्या
विवाह के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

तुला
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

वृश्चिक
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन अध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

धनु
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

मकर
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तेलहन में निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

मीन
कार्य समय पर पूर्ण होने से मन आनन्दित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

Visits: 64

Leave a Reply