अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर, 24 दिसम्बर 2019। अपराधों पर रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ में लगी दिलदारनगर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध रिवाल्वर व कारतूस संग गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिर्चा मोड़ निरहू का पुरा के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद रिवाल्वर .32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस 32 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त शेषनाथ यादव उर्फ बाउल यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी निरहू का पुरा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर का निवासी है। अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बयान किया है कि स्वयं सुरक्षार्थ नाजायज असलहा साथ रखता हूं।। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply