झारखंड ! विधानसभा चुनाव में जनता ने झामुमो को दिया जनादेश

रांची (झारखंड),23 दिसंबर 2019। विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज मतगणना के बाद कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश दिया है जो मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड में अपने नेतृत्व में महागठबंधन के स्पष्ट बहुमत सुनिश्चित करने के बाद आज शाम उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। हेमंत ने कहा,‘आज हमारे लिए जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है।’ कंउन्होंने कहा, ‘आज राज्य में जो परिणाम आए हैं, वे हम सभी के लिए उत्साहजनक हैं। जनता का जनादेश स्पष्ट है।’उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पूरा प्रयास करेंगे कि लोगों की उम्मीदें टूटें नहीं।’’ महागठबंधन पूरे राज्य के सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेगा।
हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लालू यादव का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आज के परिणाम सभी के परिश्रम का परिणाम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई। उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं।’’

Visits: 52

Leave a Reply