धरना-प्रदर्शन ! सपा ने तोड़ा धारा 144

गाजीपुर, 19 दिसम्बर 2019। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रदेश भर में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भर में लगी धारा 144 को रौंदते हुए सपाईयों ने जमकर मनमानी की।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष डा.नन्हकू सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया गया है। प्रशासन द्वारा हमें रोकने की तमाम कोशिशें की गईं। इसके बावजूद हमारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना सफल रहा।इस धरने के माध्यम से हमारी पार्टी ने जनता को यह संदेश दिया कि देश व प्रदेश की सरकार से छात्र, नौजवान, किसान, उद्यमी, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग परेशान है। चारों तरफ जंगल राज कायम है। हत्याएं, बलात्कार सहित अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हम धरने के माध्यम से सरकार की घोर निंदा करते हैं। प्रर्दशन के अन्त में सपाइयों ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित अपनी मांगों का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व मंत्री जय किशन साहू, रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, गोपाल यादव, राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव, चंदेश्वर यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मन्नू सिंह, विवेक कुमार सिंह शम्मी, आमिर अली, अतीक अहमद राईनी, दिनेश यादव, राजेश यादव, समीर सिंह, अभिनव सिंह, विजय यादव, मुन्नन यादव, सच्चे लाल, सत्या यादव, अमित सिंह लालू, रणजीत यादव, चंद्रिका, सदानंद, अशोक कुमार बिंद सहित काफी संख्या में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply