खेल उम्र का ! आजम खान के शाहजादे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द

प्रयागराज, 16 दिसंबर 2019। प्रदेश के रामपुर जिले से सांसद आजम खान को आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जोरदार बड़ा झटका दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आज़म के निर्वाचन को रद्द कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सीट से प्रबल दावेदार रहे नवाब काजिम अली ने अब्दुल्ला आजम के विरुद्ध याचिका दायर कर कहा कि चुनाव के समय वह 25 साल के भी नहीं थे। इसलिए चुनाव लड़ने के अयोग्य थे। उन्होंने अब्दुल्ला की कम उम्र के चलते निर्वाचन रद्द करने का आग्रह किया था।
बताते चलें कि यह फैसला जस्टिस एसपी केसरवानी की बेंच ने सुनाया। चुनाव के वक्त न्यूनतम निर्धारित आयु 25 साल नहीं होने की वजह से निर्वाचन रद्द किया गया। उच्च न्यायालय ने 27 सितम्बर को निर्णय सुरक्षित कर लिया था।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply