अवैध शराब संग एक तस्कर को आबकारी निरीक्षक ने दबोचा

गाजीपुर, 06 दिसम्बर 2019। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- जमानिया गाजीपुर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिलदारनगर थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहा, दिलदारनगर से एक शराब तस्कर को 32 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त शम्भू शाह पुत्र किशोर शाह निवासी सेमरी थाना दावत जनपद रोहतास (बिहार) है।गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बयान किया कि मेरे द्वारा उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार मे शराब बन्दी होने के कारण अधिक दामों पर बिक्री की जाती है, जिसके मुनाफे से अपने खर्च चलाता हूँ। आज अधिक मात्रा मे शराब खरीदकर बिहार ले जा रहा था जो पकड़ी गयी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक राज किशोर,आरक्षी कलीम रजा,प्रदेश कुमार व उमा सिंह शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply