फेरबदल ! शिक्षा विभाग में हुआ बदलाव

लखनऊ,२६ नवम्बर २०१९। सरकार द्वारा शिक्षा व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरूस्‍त करने के उद्देश्य से दस जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कुल तेरह विभागीय अधिकारियो का स्‍थानांतरण किया है।
प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्‍ला द्वारा जारी सूची के अनुसार अमरकांत सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली, सर्वदानंद को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़, श्रीमति तनुजा मिश्रा को सहायक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, प्रवीणमणि त्रिपाठी को जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर, श्‍यामकिशोर तिवारी को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय कानपुर नगर, बालमुकुंद को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सहारनपुर, शौकीन यादव को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय मेरठ, श्रीमति प्रतिमा मिश्रा को सहायक निदेशक राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ, श्रीमति प्रतिमा सिंह को स‍हायक शिक्षा निदेशक खेल लखनऊ, राजेंद्र सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय आगरा, ओमदत्‍त सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत, मनोज कुमार वर्मा को सहायक निदेशक राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ तथा श्रीमती क्षमता को सहायक निदेशक राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply