महाराष्ट्र विधानसभा ! कल होगा फ्लोर टेस्ट

नई दिल्ली,26 नवम्बर 2019। महाराष्ट्र के राजनीतिक उठा-पटक के बीच शीर्ष अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया। अदालत के निर्णय के बाद कल 27 नवंबर दिन बुधवार को शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होगी जो विधायकों को शपथ दिलायेंगे। कोर्ट ने आदेश दिया कि फ्लोर टेस्ट के दौरान गुप्त मतदान नहीं होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई पूरी करने के बाद आज अपना फैसला सुनाया है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply