चोरी के सामानों संग शातिर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर,19 नवंबर 2019। अपराधियों की धरपकड़ और अपराधों के रोकथाम में जुटी मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस, चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफल रही है। पुलिस ने उसकी तलाशी व निशानदेही पर ₹20300 की नगदी, 4 एलईडी टीवी, एक मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक झालर, गैस चुल्हा तथा एक वाटर फिल्टर बरामद किया है। गिरफ्तार शातिर अपराधी की पहचान राजेश गुप्ता उर्फ छांगुर गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता निवासी जमालपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुरके रूप में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व तरुण श्रीवास्तव आरक्षी सनाय कुमार दीपक रत्नेश प्रशांत शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply