घर से गायब किशोरी का शव धान के खेत से बरामद

गाजीपुर,16 नवम्बर 2019। जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव के धान के खेत में आज अपराह्न करीब बजे एक नाबालिक किशोरी की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव की पहचान गांव के प्रिया के रुप में हुई। उसका शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर अरुण कुमार के धान के खेत में मिला। उसके सिर पर चोट व गले में दुपट्टे से कसकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताते चलें कि मृतका प्रिया 16 वर्ष पुत्री बबलू राम मुड़वल की निवासी थी, जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी।वह कल दोपहर घर से निकली थी और देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजन रात में उसकी तलाश किये परन्तु कोई जानकारी नहीं मिल सकी।आज अलसुबह से परिजन उसकी खोज करते रहे परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली।
धान के खेत में किशोरी के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों की दर पकड़ के लिए कार्यवाही में जूटी हुई है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply