पंचांग व राशिफल – 16 नवम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 16 नवम्बर 2019
पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – चतुर्थी – 19:17:42 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शनिवार
नक्षत्र – आर्द्रा – 23:16:28 तक

सूर्योदय – 06:44:07
सूर्यास्त – 17:27:22
चंद्रोदय – 20:41:00
चन्द्रास्त – 10:03:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:44:07 से 07:27:00 तक, 07:27:00 से 08:09:52 तक
कुलिक – 07:27:00 से 08:09:52 तक
कंटक – 11:44:18 से 12:27:11 तक
राहुकाल – 09:24:55 से 10:45:20 तक
कालवेला – 13:10:04 से 13:52:57 तक
यमघण्ट – 14:35:50 से 15:18:43 तक
यमगण्ड – 13:26:08 से 14:46:33 तक
गुलिक काल – 06:44:07 से 08:04:31 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 08:08 से 09:27
चर – 12:06 से 13:25
लाभ – 13:25 से 14:44
अमृत – 14:44 से 16:04

राशिफल
मेष
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके लिए लाभदायक होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।

वृषभ
ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

मिथुन
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

तुला
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

मकर
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

मीन
दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

Visits: 92

Leave a Reply