महाराष्ट्र ! मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने राज्‍यपाल को सौंपा अपना त्यागपत्र

मुंबई, 08 नवंबर 2019। महाराष्‍ट्र विधानसभा के कार्यकाल के अंतिम दिन मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने आज राजभवन पहुंच कर राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यरी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। राज्‍यपाल ने उनका त्यागपत्र स्‍वीकार कर लिया।
उन्‍होने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अपनी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन के नेताओं का भी धन्यवाद दिया।
फडणवीस ने कहा कि जनता ने उन्हें पांच साल सेवा का अवसर दिया। इन पांच सालों में उन्होंने कई संकटों का सामना किया। पांच में से चार साल महाराष्ट्र में अकाल रहा। उनकी सरकार ने महाराष्ट्र में बहुत काम किया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सियासी पारा चरम पर है और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि प्रदेश में भाजपा और शिवसेना मिलकर कैसे सरकार बनाएंगे।

मैं महाराष्‍ट्र की जनता व सहयोगी पार्टियों का आभार है। मैंने राज्‍य में पारर्दिशता के साथ सरकार चलाने की कोशिश की और पांच साल में मेरी सरकार ने काफी विकास किया। यही कारण है कि चुनावों में भाजपा को सर्वाधिक मत मिले और राज्‍य में भाजपा का स्‍ट्राइक रेट 70 फीसदी रहा। शिवसेना द्वारा ढाई ढाई साल का मुख्‍यमंत्री फॉर्मुला एक बहाना है। ऐसा कोई वादा भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने नहीं किया था और उन्होंने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राज्‍य में सरकार बनाने के लिए सभी विकल्‍प खुले हुए हैं। राजनीतिज्ञों के अनुसार राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन के आसार बढ़ते जा रहे हैं।

Visits: 111

Leave a Reply