पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – दशमी – 25:11:03 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – बुधवार
नक्षत्र – आश्लेषा – 15:13:00 तक

सूर्योदय – 06:26:36
सूर्यास्त – 17:44:11
चंद्रोदय – 25:56:00
चन्द्रास्त – 14:41:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 11:42:48 से 12:27:59 तक
कुलिक – 11:42:48 से 12:27:59 तक
कंटक – 16:13:51 से 16:59:01 तक
राहुकाल – 12:05:23 से 13:30:06 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 06:30 से 07:54
अमृत – 07:54 से 09:18
शुभ – 10:42 से 12:05
चर – 14:53 से 16:16
लाभ – 16:16 से 17:40

राशिफल
मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, आप हताश न हों। कारोबार में उन्नति के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर खराब मशीनरी से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ न बोलें। धन लाभ हो सकता है।

कर्क
कर्म पर ध्यान दें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास के तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या
पैसा कमाने के साथ अपनी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है।

मकर
आपका मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ
अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा त्यागें। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधियों से सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Visits: 101

Leave a Reply