विवाद ! नशे के कारण साथी बने कातिल

गाजीपुर, 22 अक्टूबर 2019। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में एक नशाखोर आज स्वयं साथी नशाखोरों की भेंट चढ़ अपनी इहलीला समाप्त कर बैठा। जानकारी के अनुसार दानुपुर निवासी संतोष 30 वर्ष अपने साथियों संग नशा करने के बाद एक स्थान पर बैठकर बात कर रहे थे, उसी दौरान किसी बात को लेकर संतोष का अपने साथियों से विवाद हो गया और साथियों ने मिलकर उसे पीटकर गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट करने वाले सभी मौके से फरार हो गये। घटना की पंजानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपराधियों की खोज में लगी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply