खुशखबरी ! यूटिलिटी ऑफ फिजिकल एडुकेशन अवॉर्ड से नवाजा गया  क्रिकेटर

गाजीपुर, 21 अक्टूबर 2019। जिले के दिलदारनगर
के क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद आसिफ रज़ा ख़ाँ को लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में फिजिकल कार्यशाला मेंपंपं “यूटिलिटी ऑफ फिजिकल एडुकेशन अवॉर्ड- 2019” से सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में 18 अक्टूबर से आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में दिलदारनगर के वार्ड एक के निवासी असलम रज़ा ख़ाँ के शाहजादे एम.पी-एड. प्रतिभागी क्रिकेटर मुहम्मद आसिफ रज़ा ख़ाँ को पूर्व सपा मंत्री अरविंद सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि आसिफ रज़ा राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में विद्यापीठ वाराणसी तथा कानपुर हास्टल, स्टेडियम के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। जनपदवासियों तथा क्रिकेट प्रेमियों ने युवा क्रिकेटर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply