‘नाविक’ ! भारतीय एप गूगल मैप्स को देगा  टक्कर

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2019। अब देश के लोगों को राह दिखाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने डिजिटल मैप “नाविक” तैयार किया है। इस स्वदेशी मैप को 2020 से क्वालकॉम के प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकेंगा।
बताते चलें कि इसरो और टेक कंपनी क्वालकॉम ने इसके लिए आपसी साझेदारी की है। क्वालकॉम की लोकेशन बेस्ड टेक्नोलॉजी इस समय भारत के सात सैटेलाइट्स के साथ काम कर रही हैं। इससे यूजर्स सटीक लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसरो और क्वालकॉम ने इस नेविगेशन मैप में चिपसेट का उपयोग किया है।
इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन ने कहा है कि सन 1999 के कारगिल युद्ध के बाद भारत ने नाविक नेविगेशन सिस्टम को तैयार करने पर विचार किया था। हम नाविक के जरिए देश में विकास की गति को तेज करना चाहते हैं। हमने क्वालकॉम टेक्नोलॉजी के सहयोग से इस प्लेटफॉर्म को तैयार किया है। लोगों को इससे बहुत लाभ होगा।

Visits: 24

Leave a Reply